विकासनगर, देहरादून हर्षिता:– विकासनगर के पुल नंबर एक के पास दो बच्चों सहित एक महिला ने शक्ति नहर में कूद लगा दी. स्थानीय लोगों ने नहर में महिला को बच्चों के साथ कूदता देखा. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों को नहर से बाहर निकाला. जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया
शानिवार को एक महिला अपने दो बेटियों के साथ करीब साढ़े चार बजे दोपहर के समय शक्ति नहर निकट पुल नम्बर एक के पास नहर मे कूद गई .नहर में बहता देखकर आसपास के स्थानीय लोगों ने नहर मे से दोनों बच्चियों को सकुशल बाहर निकाला. जिसके बाद आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई .सूचना मिलने पर दोनों बच्चियों को अस्पताल पंहुचाया गया. महिला की तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है.
पुलिस ने बताया दोनों बच्चियों में आरवी उम्र करीब 3 साल और एक 6-7 महिने की छोटी लड़की है. महिला अभी तक लापता है. जिसकी खोज के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला मण्डीचौक विकासनगर की मूल निवासी है. महिला की 28 वर्ष है. बताया जा रहा है कि 2020 में महिला की लव मैरिज हुई थी. महिला का पति हैदराबाद में नौकरी करता है. अभी हाल ही में महिला का पति छुट्टी पर घर आया था. उसका पति आज घर पर मौजूद नहीं था. फिलहाल पुलिस महिला के नहर में कूदने के कारणों का पता लगाने में जुटी है. साथ ही इसके दूसरे पहलुओं की जांच भी की जा रही है.
गिव स्टाइलिश न्यूज
