हरिद्वार: हर्षिता । घुड़सवार पुलिस लाइन से भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। वर्षों तक हरिद्वार पुलिस की शान रही मादा अश्व ‘शालू’ का बीमारी से लंबी जंग के बाद निधन हो गया। पैर की गंभीर बीमारी क्विटर (Quitor) से पीड़ित शालू ने आज तड़के 15 वर्ष 6 माह की उम्र में अंतिम सांस ली।
बैरागी कैंप स्थित घोड़ा पुलिस लाइन में शालू को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान एसएसपी Navneet Singh समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे। अपनी साथी को खोने का दुख पुलिसकर्मियों के चेहरों पर साफ नजर आया।
वर्ष 2016 से हरिद्वार पुलिस का हिस्सा रही शालू ने करीब 10 वर्षों तक कई महत्वपूर्ण आयोजनों में अपनी अहम भूमिका निभाई। शांत स्वभाव और अनुशासित व्यवहार के कारण वह पुलिस टीम की भरोसेमंद साथी मानी जाती थी।
शालू ने Kumbh Mela, हर साल होने वाले Kanwar Yatra, स्नान ड्यूटी, शांति व्यवस्था ड्यूटी और राज्य स्थापना दिवस परेड जैसे बड़े आयोजनों में अपनी सेवाएं देकर खास पहचान बनाई।
आज जब शालू हमेशा के लिए विदा हुई, तो सिर्फ एक अश्व नहीं बल्कि पुलिस परिवार का एक अहम सदस्य चला गया। हरिद्वार पुलिस ने नम आंखों से अपनी वफादार साथी को अंतिम सलाम दिया। 🖤
