हरिद्वार, हर्षिता। : हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को Haridwar Police ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, 17 मई 2026 की रात सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार के डायल 112 पर एक अज्ञात शख्स ने कॉल कर अगले 4 दिनों के भीतर हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी दी। कॉल के दौरान आरोपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और देश व राज्य के शीर्ष पदाधिकारियों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए Kotwali Nagar Police Station Haridwar में मु0अ0सं0 250/2026 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट को सौंपी गई।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धमकी वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस किया और आरोपी सोहन सिंह रावत (30) निवासी यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल को रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से हिरासत में ले लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अत्यधिक शराब के नशे में यह हरकत की थी।
पुलिस जांच में फिलहाल आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है, लेकिन मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि अफवाह और धमकी फैलाने वालों के लिए कोई राहत नहीं। 🚔
