हरिद्वार हर्षिता।उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया है. भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. इससे जुड़ा आदेश भी जारी कर दिया गया है. जारी आदेश में लिखा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया है, जिसके कारण उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया जाता है. इस दौरान तीन दिनों तक समस्त जनपदों में सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे. साथ ही राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे.
कल बंद रहेंगे स्कूल: राज्य में विद्यालय शिक्षा के अंतर्गत सभी शासकीय अशासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थान 20 तारीख को बंद रहेंगे. उत्तराखंड के माध्यमिक शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक की तरफ से सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिए गए आदेशों में कहा गया है कि भूतपूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में 20 तारीख को उनकी अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के समस्त कार्यालय बंद रहेंगे. ऐसे में राज्य में विद्यालय शिक्षा के अंतर्गत समस्त शासकीय अशासकीय और निजी शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालयों में शासन की ओर से जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. 20 मई उत्तराखंड के सभी शिक्षण संस्थान और कार्यालय बंद रहेंगे.


