हरिद्वार/बहादराबाद: हर्षिता। कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र के अंतर्गत गंग नहर में नहाते समय एक किशोर के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और SDRF व जल पुलिस को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार नहर किनारे मिले कपड़ों के आधार पर डूबने वाले किशोर की पहचान सचिन अवस्थी (14 वर्ष) पुत्र शैलेन्द्र अवस्थी निवासी चौहान मार्केट, शिव मंदिर के पास, रावली महदूद बहादराबाद हरिद्वार के रूप में हुई। परिवार मूल रूप से पाण्डे सराय, सीतापुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है।
कुछ ही देर में SDRF और जल पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस, SDRF और जल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से गंग नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन प्रेस नोट लिखे जाने तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
⚠️ हरिद्वार पुलिस की अपील:
नदी और नहरों में बच्चों को नहाने भेजने से बचें तथा उन पर विशेष निगरानी रखें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।
