हरिद्वार, हर्षिता।प्राधिकरण की टीम ने ज्वालापुर और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे अवैध व्यावसायिक निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई निर्माणों को सील कर दिया। लगातार चेतावनी और निर्देशों के बावजूद निर्माण कार्य बंद न होने पर पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।
📍 इन इलाकों में चला प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन
टिहरी विस्थापित गली नंबर 7 के सामने व्यावसायिक निर्माण, ज्वालापुर सलेमपुर के मीनाक्षीपुरम में पानी की टंकी के पास दुकानों का निर्माण और रावली महदूद क्षेत्र में तालाब के सामने बन रही दुकानों पर प्राधिकरण ने कार्रवाई की। बताया गया कि बिना स्वीकृति के निर्माण कार्य किया जा रहा था।
⚠️ बार-बार निर्देश के बाद भी नहीं रुका निर्माण
प्राधिकरण के मुताबिक, संबंधित निर्माणकर्ताओं को कई बार निर्माण रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन मौके पर काम जारी मिला। इसके बाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वाद दर्ज कर अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।
🏗️ बिना नक्शा पास कराए निर्माण पर सख्ती
कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए, अन्यथा आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

By DTI