हरिद्वार/सहारनपुर: लगातार हो रही भारी वर्षा, ओलावृष्टि और पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
⚠️ मंदिर क्षेत्र में जलभराव, फिसलन और अचानक जलप्रवाह बढ़ने की आशंका के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंदिर प्रबंधन समिति ने 29 मई से 31 मई 2026 तक दर्शन स्थगित करने का निर्णय लिया है।
🛑 इन तीन दिनों में मंदिर में दर्शन और भ्रमण पूरी तरह बंद रहेंगे।
📢 जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस अवधि में यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
🌧️ मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी
🚫 31 मई तक शाकुम्भरी यात्रा टालें
🙏 सुरक्षा के लिए प्रशासन की अहम अपील
