हरिद्वार, हर्षिता।रानीपुर क्षेत्र में बीएचईएल मध्य मार्ग पर कुछ युवकों द्वारा मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट और सार्वजनिक रूप से हुड़दंग करने का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हरिद्वार पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की।
प्रभारी निरीक्षक रानीपुर मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।
🚔 पुलिस कार्रवाई का पूरा विवरण
स्टंट कर रही दोनों मोटरसाइकिलें सीज
दो अन्य साथियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालान
₹500/- संयोजन शुल्क वसूला गया
⚠️ पकड़े गए युवक
स्टंट करने वाले बाइक चालक:
अभिषेक पुत्र रामबाबू, ब्रह्मपुरी, रावली महदूद (वाहन: पल्सर UP 19 S 0161)
फरहान पुत्र गुलफाम, दादूपुर गोविन्दपुर (वाहन: अपाची UK 08 BF 6921)
हुड़दंग करने वाले साथी:
मनीष पाल पुत्र सुदेश पाल
अनुज कुमार पुत्र रोहतास कुमार
🚫 सीज वाहन व कार्रवाई
पल्सर UP 19 S 0161
अपाची UK 08 BF 6921
2 चालान धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत
📢 पुलिस की सख्त चेतावनी
भविष्य में इस प्रकार के स्टंट, हुड़दंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

By DTI