टिहरी: दिव्या टाइम्स इंडियाउत्तराखंड के टिहरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है. उत्तराखंड के एक और लाल का देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया. बताया जा रहा है कि घनसाली क्षेत्र के मेन्डू सिंदवाल गांव निवासी 21 वर्षीय अग्निवीर जवान रोहित रावत दस जून को जम्मू में अपनी के दौरान शहीद हो गए.

20 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे रोहित रावत: रोहित रावत एक साल पहले ही भारतीय सेना में भर्ती हुई थे. रोहित रावत 20 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे. आज शाम ही रोहित का पार्थिव शरीर उनके पैतृव गांव पहुंचा. अपने लाल को तिरंगे में लिपटा देख परिजनों में कोहराम मच गया. पूरा गांव इस वक्त शोक में डूबा हुआ है. आसपास के गांव के लोग भी मेन्डू सिंदवाल पहुंचे और शहीद रोहित को श्रद्धांजलि दी.

अपने लाल रोहित के जाने का गम: ग्रामीणों का कहना है कि जहां उन्हें अपने लाल रोहित के जाने का गम है तो वहीं उन्हें गर्व भी है कि उन्होंने इनती कम उम्र में देश सेवा को चुना था. रोहित के परिजनों का इस वक्त रो-रोकर बुरा हाल है. कल सैन्य सम्मान के साथ रोहित रावत का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

बता दें कि बीते दिनों उत्तराखंड के एक और लाल लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी भी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में काउंटर-टेररिज्म ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए थे. लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले थे. शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की उम्र भी 25 साल थी. 6 जून को लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामीजम्मू कश्मीर के राजौरी में काउंटर-टेररिज्म ऑपरेशन के दौरान ‘ऑपरेशन शेरोवाली’ के तहत मंजाकोट इलाके के घने जंगल इलाके में ड्यूटी के दौरान वे गहरी खाई में गिर गए थे. घायल अवस्था में जवानों ने उनका रेस्क्यू किया, लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था.

By DTI