देहरादून। हर्षिता। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में अब हिमालयन कार रैली का आयोजन किया जा रहा है।
इस रैली में देश-विदेश के 120 से प्रतिभागियों के आने की संभावना है। इसके सफल आयोजन को कैबिनेट ने अनुभवी संस्था का चयन एकल चयन स्रोत के माध्यम से करने पर सहमति प्रदान की है।
सतपाल महाराज है उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री।
गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि रैली में 120 से अधिक एंट्री को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
इनमें 25 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी, 25 एशिया क्रास कंट्री, 20 क्लासिक कार रैली व 50 राष्ट्रीय कार रैली चैंपियनशिप शामिल हैं। कैबिनेट ने इस रैली के आयोजन को संस्था के चयन को स्वीकृति प्रदान कर दी है
