हरिद्वार/रुड़की, 28 जून। हर्षिता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देश में जनभागीदारी को मजबूत करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशभर में जनसहयोग से किए जा रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सक्रिय भागीदारी तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में बढ़-चढ़कर योगदान देने का आह्वान किया।
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का “सबका प्रयास” का संदेश विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन तथा सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
इस दौरान राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, रुड़की नगर निगम की मेयर अनीता अग्रवाल, राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, श्यामवीर सैनी, आदेश सैनी, शोभाराम प्रजापति, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, भाजपा मंडल अध्यक्षों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By DTI