देशभक्ति गीतों और उत्तराखंड के लोकनृत्यों ने बांधा समां, दर्शक झूम उठे
हरिद्वार | 4 जुलाई 2026 , हर्षिता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े के तहत शनिवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऑडिटोरियम में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं और लोक कलाकारों ने देशभक्ति गीतों एवं उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि सेवा पखवाड़े के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं, लोक कलाकारों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाग लिया।
