ऋषिकेश, हर्षिता।लगातार हो रही भारी बारिश ने कुमाऊं में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज बहाव में एक पुल बह गया, जबकि नेशनल हाईवे पर हुए लैंडस्लाइड से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर सड़कें बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर रास्ते खोलने और प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुंचाने में जुटे हैं। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।
