हरिद्वार, हर्षिता,। हरिद्वार पुलिस ने नकली करेंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के गुरदासपुर निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹500 के 169 नकली नोट, कुल ₹84,500 बरामद किए गए हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पर्दाफोड़ करने और मुख्य सप्लायर तक पहुंचने में जुटी है।
सघन चेकिंग अभियान में मिली बड़ी सफलता
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल चार युवकों को बिल्केश्वर तिराहे के पास दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से बड़ी मात्रा में नकली करेंसी बरामद हुई।
₹20 हजार देकर खरीदे थे ₹1 लाख के नकली नोट
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गुरदासपुर (पंजाब) के एक सप्लायर से ₹20,000 देकर ₹500 के 200 नकली नोट (कुल ₹1 लाख) खरीदे थे। इन नकली नोटों को असली बताकर हरिद्वार के बाजारों में चलाने की योजना थी। पुलिस के अनुसार कुछ नोटों से खरीदारी भी की जा चुकी है।
केंद्रीय एजेंसियां भी हुईं सक्रिय
नकली करेंसी बरामद होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की गोपनीय जांच की जा रही है।
मुख्य सप्लायर की तलाश में विशेष टीम गठित
हरिद्वार पुलिस ने इस गिरोह के पीछे सक्रिय मुख्य सप्लायर और पूरे सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के लिए विशेष टीम का गठन किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य बिंदु
04 आरोपी गिरफ्तार, सभी गुरदासपुर (पंजाब) के निवासी
₹84,500 के नकली नोट बरामद
₹20,000 में खरीदे थे ₹1 लाख के जाली नोट
मुख्य सप्लायर की तलाश में पुलिस की विशेष टीम सक्रिय
केंद्रीय एजेंसियां भी कर रही हैं मामले की जांच

By DTI