हरिद्वार, 11 अगस्त 2026, हर्षिता।। हरिद्वार में चल रही कांवड़ यात्रा-2026 का आज विधिवत समापन हो गया। कांवड़ मेले के अंतिम दिन भी धर्मनगरी हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कांवड़ियों ने मां गंगा से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।
पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, आज अंतिम दिन करीब 36 लाख 62 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर रवाना हुए।
वहीं, कांवड़ यात्रा शुरू होने से लेकर अंतिम दिन तक कुल 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं।
🕉️ आस्था के सबसे बड़े सैलाब का गवाह बना हरिद्वार
कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में देशभर से करोड़ों की संख्या में शिवभक्त पहुंचे। प्रशासन और पुलिस की ओर से यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं की गई थीं।
भारी भीड़ के बावजूद कांवड़ यात्रा निर्विघ्न, सकुशल और सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजती धर्मनगरी में अब कांवड़ियों की वापसी के साथ यात्रा का औपचारिक समापन हो गया है।
