देहरादून: हर्षिता।80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दून पुलिस ने यातायात प्लान और पार्किंग व्यवस्था की है. परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों और रेहडियों का आवागमन और प्रवेश प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. साथ ही परेड के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर पूरी तरह से जीरो-जोन रहेगा.
वीआईपी ओर अधिकारी ईसी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहा से कान्वेन्ट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने तरफ वीवीआईपी द्वार (मुख्य गेट न 01) से प्रवेश करेंगें. स्वतन्त्रता दिवस परेड के सभी प्रतिभागियों, पुलिस, होमगार्ड और प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले सभी नागरिक आदि अपने वाहन रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इण्टर कालेज, IRDTA ऑडिटोरियम नियर सर्वे चौक में पार्क कर पैदल परेड ग्राउंड के दोनों सामान्य प्रवेश द्वार ( गेट न 04 और 05) से कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे.
| पार्किंग व्यवस्था वीआईपी और अधिकारी गणों के वाहन मंच के पीछे व खेल मैदान में पार्क किए जायेंगे.स्वतन्त्रता दिवस परेड के सभी प्रतिभागियों, पुलिस, होमगार्ड और प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले बुजुर्गो/बच्चों/महिलाओं आदि के वाहन रेंजर ग्राउंड , मंगला देवी इण्टर कालेज और दून क्लब नियर सर्वे चौक में पार्क होंगे.धर्मपुर, दर्शन लाल चौक, दून चौक की ओर से आने वाले सभी वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे.सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इण्टर कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगे.राजपुर रोड से परेड में प्रतिभाग और दर्शकों के वाहन सेंट जोसेफ सुभाष रोड पर दीवार के किनारे वन-साईड स्ट्रीट और लार्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट के अंदर पार्क होंगे परेड ग्राउंड के चारों ओर यातायात व्यवस्था बनाए जाने के सम्बन्ध में आउटर/इनर बैरियर प्वाईंटों पर व्यवस्था बनाई जाएगी. आउटर प्वाईंट ईसी रोड़ सर्वे चौक मनोज क्लिनिक बुद्धा चौक दर्शन लाल चौक ओरिएण्ट चौक पैसिफिक तिराहा इनर प्वाईंट रोजगार तिराहा कनक चौक डूंगा हाऊस लैंसडाउन चौक कॉन्वेंट तिराहा |
पासधारकों और वीवीआईपी को छोड़कर इनर प्वाईंट से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जायेगा
विक्रमों के लिए डायवर्ट व्यवस्था
- 2 नम्बर रूट (रायपुर रूट) के सभी विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जाएंगे.
- 3 नम्बर रूट (धर्मपुर रूट) के सभी विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एमकेपी चौक की ओर से भेजे जाएंगे.
- 5 नम्बर रूट (आईएसबीटी रूट), 08 नम्बर रूट (कांवली रूट) के सभी विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे.
- प्रेमनगर रुट के सभी विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे.
- राजपुर रुट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे होते हुए बैनी बाजार से वापस राजपुर रोड पर भेजे जाएंगे.
सिटी बसों के लिए डायवर्ट व्यवस्था
- आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शन लाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर जाएंगी.
- रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक से एमकेपी चौक से आराघर को ओर वापस भेजी जाएंगी.
- रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रांसिग से सहसधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर से भेजी जाएंगी.
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने कहा देहरादून पुलिस सभी दूनवासियों को स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ अपेक्षा करती है कि स्वतन्त्रता दिवस -2026 के अवसर पर दून पुलिस को अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान करनें का कष्ट करें. साथ ही कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि कृपया अपने वाहनों को रूट के अनुसार निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्क करें. सड़क पर वाहन पार्क न करें, निर्धारित रूटों का ही प्रयोग करें. कार्यक्रम के दौरान दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें. अपने गन्तव्य तक पहुंचने के लिये वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए यातायात व्यवस्था बनाये रखने में जनपद पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें.
