हरिद्वार, 20 अगस्त 2026। हर्षिता मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27 के तहत हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हो गए हैं। पहले दिन योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी, जूडो और कराटे के ट्रायल आयोजित किए गए।
चार आयु वर्गों—14-17, 17-19, 19-21 और 21-23 वर्ष—में विकासखंड, नगर निगम एवं नगर पालिका स्तर से चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पांच खेल विधाओं में 77 बालक और 39 बालिकाओं समेत कुल 116 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बैट्री टेस्ट से परखी गई फिटनेस
चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता के साथ खेल विशेष कौशल और दक्षता का परीक्षण किया गया। बैट्री टेस्ट में 30 मीटर फ्लाइंग रन, वर्टिकल जंप, 6×10 शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो और 800 मीटर दौड़ शामिल रही।
मेरिट के आधार पर प्रत्येक आयु वर्ग में प्रत्येक खेल से 2 बालक और 2 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को ₹2,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति के साथ वर्ष में ₹10,000 खेल उपकरणों के लिए डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में दिए जाएंगे।
21 अगस्त को इन खेलों के ट्रायल
दूसरे दिन 21 अगस्त 2026 को योगस्थली खेल परिसर में सुबह 8 बजे से बास्केटबॉल, ताईक्वांडो, फुटबॉल, टेबल-टेनिस और वॉलीबॉल के जनपद स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया को जिला खेल विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग और युवा कल्याण विभाग के समन्वय से संचालित किया जा रहा है।
