हरिद्वार देहरादून, हर्षिता।उत्तराखंड में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है. जिसके कारण पहाड़ी जिलों ने जन जीवन अस्त व्यस्त है. बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर हैं. अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने बारिश के अलर्ट को देखते हुए कल स्कूलों की छुट्टी घोषित की है.
अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए एक दिन के अवकाश के आदेश जारी किए हैं. कल आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे. विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश अनुमन्य रहेगा.वहीं आवासीय शिक्षण संस्थान इस आदेश के दायरे से बाहर रहेंगे.
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 7 सितंबर को सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का फैसला लिया है. मौसम के बिगड़ते मिजाज और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है. जिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने 7 सितंबर, सोमवार को जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं.
इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे. आदेश के तहत विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा. प्रशासन के मुताबिक लगातार बारिश के कारण जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में नदी, नाले और गधेरों में जलस्तर और जल प्रवाह बढ़ने की संभावना है.
