बार-बार निर्देश के बावजूद नहीं रुका निर्माण कार्य, प्राधिकरण टीम ने मौके पर पहुंचकर की सीलिंग कार्रवाई
हरिद्वार, 10 सितंबर 2026। हर्षिता भगवानपुर तहसील क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) ने सख्त कार्रवाई की है। निकट भगवानपुर क्षेत्र में श्री जॉनी/वकील/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा लगभग 60×30 फीट क्षेत्रफल में आवासीय भवनों का निर्माण किया जा रहा था।
प्राधिकरण के अनुसार, उक्त निर्माण के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वाद योजित किया गया था। निर्माणकर्ता को लगातार निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद मौके पर काम जारी रहा।
इसके बाद HRDA की टीम ने मौके पर पहुंचकर अनाधिकृत निर्माण को सील कर दिया। साथ ही मौके पर मौजूद निर्माणकर्ता को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए।
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
