हरिद्वार। हर्षिता ।युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार की ओर से 16 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
मेले में हरिद्वार क्षेत्र की करीब 7 से 8 औद्योगिक इकाइयों के शामिल होने की संभावना है। इन कंपनियों में लगभग 400 रिक्त पदों पर युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सकता है। हालांकि, प्रतिभाग करने वाली कंपनियों की संख्या में बदलाव संभव है।
इन योग्यता वाले युवा कर सकेंगे प्रतिभाग
रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर, स्नातक और परास्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में पहुंचते समय:
बायोडाटा की दो प्रतियां
नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
सभी शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र
सेवायोजन प्रमाणपत्र
साथ लेकर आएं।
अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

By DTI