ByDTI

Sep 18, 2026

स्कूलों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालन: दरअसल, देहरादून केदेहरादून: उत्तराखड में स्वाइन फ्लू (H1N1) संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है. यह एडवाइजरी खासकर स्कूलों के लिए जारी कीलगई है. ताकि, बच्चों में स्वाइन फ्लू संक्रमण न फैल सके. एडवाइजरी में स्कूली बच्चों को एहतिहातन मास्क लगाकर स्कूल आने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और किसी बच्चे में फ्लू जैसे लक्षण आने पर स्कूल ना भेजने को कहा गया है. वहीं, संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए तीन कैटेगरी में एडवाइजरी जारी की गई है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को एडवाइजरी से जुड़ा पत्र लिखा है. सीएमओ मनोज शर्मा का कहना है कि एच1एन1 के मामलों को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क का इस्तेमाल करने को कहा गया है. फ्लू जैसे लक्षण वाले विद्यार्थियों को स्कूल नहीं आने और आवश्यक होने पर मास्क का उपयोग करने की सलाह दी गई है.

आम जनता के लिए भी जारी होगी एडवाइजरी: उन्होंने बताया कि विभाग ने आम जनता के लिए भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने की तैयारी की गई है. उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू ड्रॉपलेट इंफेक्शन से फैलने वाली वायरल बीमारी है. इसलिए संक्रमण से बचाव में जागरूकता और सावधानी महत्वपूर्ण है.

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू मरीजों की बढ़ रही संख्या: स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, देहरादून जिले में बीते 24 घंटे के भीतर एच1एन1 के 8 नए पॉजिटिव केस मिले. अब तक स्वाइन फ्लू के 565 मामले सामने आए हैं. इनमें 372 मामले देहरादून जिले के हैं. जबकि, 193 मरीज अन्य जिलों या राज्यों से आए हैं. वर्तमान में देहरादून और ऋषिकेश में 78 एक्टिव केस हैं.

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर खुद को आइसोलेट करें. भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. मास्क का इस्तेमाल करें और हा

By DTI