हरिद्वार। हर्षिता।। शादी के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने के आरोप में बहादराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोप है कि विवाह के बाद महिला ने पति को विश्वास में लेकर नशीला पदार्थ खिलाया और मौका पाकर घर से नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गई।
मामले में 24 सितंबर 2026 को ग्राम दौलतपुर निवासी प्रवेश पुरी ने पुलिस को तहरीर दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनके भाई योगेश पुरी के साथ विवाह करने वाली महिला ने कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर घर से नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में बहादराबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला और उसके कथित साथियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना से संबंधित सामान बरामद किया है।
💰 ये सामान हुआ बरामद
₹70,000 नकद
5 मोबाइल फोन
नशीला पाउडर
घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी इसी तरह की ठगी किए जाने के एंगल से जांच की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
👮 पुलिस टीम में ये रहे शामिल
व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल, उ0नि0 शमशेर अली, उ0नि0 कर्म सिंह, हे0का0 नरविन्दर सिंह और का0 सुनील तोमर।
हरिद्वार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विवाह से पहले एक-दूसरे के बारे में पूरी जानकारी और उचित परिचय अवश्य प्राप्त करें।
