हरिद्वार, 2 अक्टूबर। harshita .कनखल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जतिन हांडा के नेतृत्व में हुआ, जबकि प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पालीवाल और प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत किया जाना चाहिए।
पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया और ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।
प्रदेश सचिव रविश भतीजा और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि देश के सामने कठिन परिस्थितियां आने पर शास्त्री जी ने अपने नेतृत्व और ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश से देश को एकजुट करने का कार्य किया।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल और ओबीसी विधानसभा अध्यक्ष (ग्रामीण) विनोद कश्यप ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से पूरी दुनिया को मानवता का संदेश दिया।
हरद्वारी लाल और अजय दास महाराज ने कहा कि देश की आजादी के संघर्ष से लेकर राष्ट्र निर्माण तक गांधी जी और शास्त्री जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
वहीं एससी महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव और पीसीसी सदस्य राहुल चौधरी ने कहा कि देश के सामने खाद्यान्न संकट के समय शास्त्री जी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।
कार्यक्रम में ललित वालिया, नरेश सेमवाल, श्याम सुंदर प्रधान, रचित अग्रवाल, कामेश्वर यादव, सुंदर मनवाल, संजय कुमार मोनू, विमल सैनी, दिनेश पुंडीर, विजय गुप्ता, कपिल चौधरी, देवराज सैनी, संजय भारद्वाज, अर्जुन कश्यप, भजन लाल और दिनेश निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

By DTI