हरिद्वार, 2 अक्टूब,रहर्षिता जनपद हरिद्वार के राजकीय, अशासकीय और निजी माध्यमिक एवं प्रारम्भिक विद्यालयों के शीतकालीन समय में संशोधन किया गया है। अब 15 अक्टूबर 2026 तक सभी विद्यालय सुबह 7:45 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक संचालित होंगे।
प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद ने बताया कि इससे पहले 1 अक्टूबर से विद्यालयों का समय सुबह 8:45 बजे से दोपहर 3:10 बजे तक निर्धारित किया गया था। जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों, विभिन्न विद्यालयी संघों के अनुरोध और जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में समय-सारणी में यह बदलाव किया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि संशोधित समय 15 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा, जबकि विद्यालय संचालन से जुड़ी अन्य सभी शर्तें पूर्ववत रहेंगी।

By DTI