हरिद्वार।harshita. नमामि गंगे अभियान के तहत जिला पंचायत हरिद्वार की ओर से चंडी घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। 24 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस अभियान में जिला पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
स्वच्छता अभियान के दौरान घाट परिसर में सफाई करते हुए करीब 230 किलो कूड़े का निस्तारण किया गया। अभियान का उद्देश्य घाट परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ ही गंगा नदी की निर्मलता और पवित्रता को संरक्षित करने के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
इस अभियान में जिला पंचायत हरिद्वार के अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार, अभियंता अनिल रावत सहित कनिष्ठ अभियंताओं, टैक्स वसूली कर्मचारियों तथा अन्य संबंधित कर्मियों ने सहयोग किया। अभियान में संजय कुमार, शिवम श्रीवास्तव, शोभन सिंह बिष्ट, शुभम सैनी, श्रीकांत, रजत चौधरी, भानुप्रताप सिंह, विक्रम चौहान और उज्जवल चौहान सहित अन्य लोगों ने भी सहभागिता की।
