हरिद्वार: हर्षिता। सोशल मीडिया पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए वीडियो वायरल करने के मामले में हरिद्वार की सिडकुल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में नामजद दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को थाना सिडकुल क्षेत्र के रोशनाबाद में कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 474/26 दर्ज किया।
मामले में धारा 67 आईटी एक्ट, धारा 351(2) बीएनएस तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(द) के तहत वंशपाल आदि के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मामले की जांच के बाद 9 नवंबर 2026 को सिडकुल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लिए गए आरोपी
दीपांशु पाल (19 वर्ष) पुत्र राजीव पाल, निवासी ग्राम रोशनाबाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार।
वंशपाल (19 वर्ष) पुत्र प्रवीन पाल, निवासी ग्राम रोशनाबाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार।
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम
उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान
हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी
कांस्टेबल मनीष

By DTI