टिहरी,डीटी आई न्यूज़।श्रीमती तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद टिहरी गढ़वाल के नेतृत्व में टिहरी पुलिस संवेदनशील पुलिसिंग हेतु प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक छोटी-बड़ी घटना के प्रति सक्रिय है।
इसी प्रकार के उदाहरण जनपद की थाना लम्बगांव पुलिस द्वारा प्रस्तुत किया गया है जिसमें रात में करीब 22:00 बजे एक रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने की सूचना कन्ट्रोल रुम से पाकर थाना लम्बगांव पुलिस द्वारा थाना से करीब 15 किमी0 दूर ग्राम पोखरी, पट्टी भदूरा में तुरन्त पंहुचकर अफरा-तफरी के माहौल में उक्त धधकते सिलेंडर की आग को बुझाया गया और आस-पास के परिवारों का जीवन सुरक्षित किया गया।

    टिहरी पुलिस की उक्त त्वरित प्रतिक्रिया पर ग्राम पोखरी के निवासियों एवं सिलेंडर स्वामी श्री नत्था सिंह निवासी ग्राम पोखरी द्वारा टिहरी पुलिस की सराहना की गयी।

🍂🍂🍂🍂🍂🍂
विवरण पुलिस टीम
“””””””””””””””””””””””””””””
1- उप-निरीक्षक रविन्द्र जोशी, थाना लम्बगांव, टिहरी गढ़वाल।
2- कानि0 सन्दीप कुमार, थाना लम्बगांव, टिहरी गढ़वाल।
3- होमगार्ड मनोरी लाल, थाना लम्बगांव, टिहरी गढ़वाल।
4- होमगार्ड सूरज नेगी, थाना लम्बगांव, टिहरी गढ़वाल।

By DTI