नैनीताल: डीटीआई न्यूज़। भीमताल के निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी और उत्तराखंड प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने विधायक राम सिंह खेड़ा को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
राम सिंह कैड़ा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आज सुबह ही दिल्ली पहुचे थे। हालांकि, राम सिंह कैड़ा पहले कांग्रेस में रहे। कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत भी हासिल की। यह पहले से ही माना जा रहा था कि कैड़ा भाजपा में शामिल होंगे। पहले भी उनके शामिल होने की चर्चाएं थी, लेकिन स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद उनकी ज्वाइनिंग टल गई थी। भाजपा इससे पहले पुरोला विधायक राजकुमार और निर्दलीय प्रीतम सिंह पवार को पार्टी में शामिल करा चुकी है।