देहरादून/ रिखणीखाल प्रभु पाल सिंह रावत।देहरादून में स्थित देहरादून रिखणीखाल विकास समिति के संगठनात्मक द्विवार्षिक चुनाव दिनांक 07 नवम्बर,2021 रविवार को जे पी प्लाजा परिसर,कारगी रोड़ देहरादून के वैडिग प्वाइंट में निर्विघ्न,निर्विरोध व सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए।जिसमें समिति के सभी सदस्यों ने बढचढ कर प्रतिभाग किया।चुनाव अधिकारीगण श्री चन्दन सिंह नेगी,श्री हीरा सिंह नेगी एवं ब्रिगेडियर( अवकाशप्राप्त) यशवन्त सिंह बिष्ट के कुशल नेतृत्व में विधिवत हुए।नये चयनित पदाधिकारियो का चयन इस प्रकार से हुआ।

मुख्य संरक्षक श्री चन्दन सिंह नेगी,ब्रिगेडियर अवकाशप्राप्त यशवन्त सिंह बिष्ट,श्री राम सिंह बिष्ट,श्री बिहारी लाल ध्यानी,।संयोजक श्री गोपाल सिंह गुसाई अध्यक्ष श्री सुशील चन्द्र जोशीउपाध्यक्ष श्री शिशुपाल सिंह रावत,श्री ओमप्रकाश जोशी व महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा रावत।सचिव श्री योगेन्द्र सिंह नेगी।सह सचिव श्री थान सिंह रावत।कोषाध्यक्ष श्री जयपाल सिंह रावत।लेखाधिकारी श्री हीरा सिंह नेगी।मीडिया एवं सूचना प्रभारी श्री प्रभुपाल सिंह रावत।जनसंपर्क प्रभारी श्री रूप सिंह रावत।

निवर्तमान अध्यक्ष श्री राम सिंह बिष्ट ने समस्त चयनित पदाधिकारियो को शुभकामनायें व धन्यवाद ज्ञापित किया।चुनाव बहुत ही शान्तिपूर्वक,शान्त वातावरण व ख़ुशनुमा माहौल में सम्पन्न हुए।निवर्तमान सचिव श्री शिशुपाल सिंह रावत ने देहरादून रिखणीखाल विकास समिति के किर्याकलापो,विकास कार्यो पर आम जनमानस का ध्यानाकर्षण किया।श्री ओमप्रकाश जोशी जी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने विकास सम्बन्धित कार्यों पर विस्तार से अपना प्रभाव छोड़ा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा की किरण जगी है कि वे अपना अगला कार्यकाल इससे बेहतर व उम्दा सुधार करेगे।

By DTI