हरिद्वार,हर्षिता।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज जनपद के सभी 26 मंडलों और 1675 बूथों पर घर-घर भाजपा हर घर भाजपा महा अभियान का शुभारंभ किया गया यह अभियान 20 नवंबर तक चलेगा भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि आज हरिद्वार जिले के सभी विधायक पालिका अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी किसी ना किसी बूथ पर उपस्थित रहे और बूथ की कार्यकारिणी के साथ घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है और पार्टी की 5 साल की उपलब्धियों को लेकर कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जा रहे हैं आज के इस महा अभियान में पूरे जनपद में जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है और जिस जोश खरोश के साथ इस अभियान की शुरुआत हुई है ऐसा लगता है कि हरिद्वार जनपद की सभी 11 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है अन्य राजनीतिक दल जहां तैयारियों की दृष्टि से भाजपा से बहुत पीछे हैं वही भारतीय जनता पार्टी ने अपने बूथ स्तर और पन्ना प्रमुख तक की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है

By DTI