यमनोत्री,डीटी आई न्यूज़ ।बुधवार को भाजपा मुख्यालय में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने यमुनाेत्री विधायक केदार सिंह रावत के खिलाफ जमकर विरोध किया। आक्राेशित कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा को बचाना है तो केदार सिंह रावत को हटाना होगा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यमुनोत्री विधानसभा सीट में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में युवा और नए चेरहे को चुनावी मैदान में उताना चाहिए। चूंकि, बीजेपी का नारा है ‘अबकी बार 60 के पार’ और यह तभी सफल हो सकता है, जब यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से केदार सिंह रावत का टिकट काटते हुए युवा चेहरे को मौका दिया जाए।

इससे पहले भी कार्यकर्ता केदार सिंह रावत को टिकट देने का विरोध कर चुके हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यमुनोत्री विधानसभा सीट में कई युवा दावेदार हैं, जो जनता के बीच काफी समय से लोकप्रिय होने के साथ ही पिछले कई सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी कार्यकर्ताओं ने विधायकों के खिलाफ विरोध दर्ज करा चुके हैँ।

By DTI