भगवानपुर गगन नामदेव की रिपोर्ट । चुनाव से ठीक पहले भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है ! भगवानपुर मंडल की अनदेखी से नाराज मंडल के सभी पदाधिकारियों ने पदों से पूरी कार्यकारिणी सहित त्यागपत्र पार्टी हाईकमान को भेज दिया है!
भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से पूर्व पार्टी के पदाधिकारियों के इस्तीफो का सिलसिला जारी है पहले कद्दावर नेता सुबोध राकेश अब मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल के साथ सारे मंडल पदाधिकारियों ने पार्टी के कुछ जयचंदो पर उनके खराब व्यवहार होने का आरोप लगाकर व जिला संगठन के उपेक्षा पूर्ण रवैया से तंग आकर भाजपा नगर मंडल भगवानपुर ने अपने पदों से पूरी कार्यकारिणी सहित सामूहिक त्यागपत्र पार्टी हाईकमान को भेज दिया है।

मंडल अध्यक्ष सुनींल बंसल ने बताया कि इस बड़े निर्णय की वजह यह हैं कि मूल कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर ऐसे कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया गया जो पार्टी में सदस्य तक नहीं थे, या फिर नए-नए पार्टी में आए। इससे मूल कार्यकर्ताओं का नाराज होना स्वाभाविक है। चुनाव के समय में यह नाराजगी पार्टी हित में नहीं है। इससे पार्टी को चुनाव में कहीं खामियाजा भुगतना ना पड़े। अधिकांश कार्यकर्ताओं का मानना है। कुछ जयचंदो के दबाव में मूल कार्यकर्ताओं को दरकिनारे कर ऐसे कार्यकर्ताओं को मंडलों में पदाधिकारी बना दिया है। जिन्हें संगठन का कोई ज्ञान नहीं है। अधिकांश नए और अनुभवहीन है, जो कुछ जयचंदो के इशारे पर ही संगठन चला रहे हैं। उनके लिए जयचंद ही संगठन है, मूल कार्यकर्ताओं को कभी कार्यक्रमों की सूचना तक नहीं दी जाती है।
