हरिद्वार/खानपुर गगन नामदेव खानपुर विधानसभा से इस बार विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन की धर्मपत्नी रानी देवयानी सिंह का भाजपा से टिकट हुआ है और उन्होंने खानपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है ! उन्हें भाजपा के दोनों मंडल अध्यक्षों और उनकी पूरी टीम का सहयोग मिल रहा है ! पूर्व में पदाधिकारी रहे ठाकुर चंदन सिंह, जितेंद्र पुंडीर, बृजेश त्यागी ,अनिल लोहानी ,भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह पाल सहित मोहनपुरा क्षेत्र में देवयानी सिंह ने घर-घर जाकर भाजपा के समर्थकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की वही उन्हें जनसंपर्क के दौरान पूरी खानपुर विधानसभा में भारी जनसमर्थन मिल रहा है !

कार्यकर्ता और महिलाएं विशेषकर इस बार नारी शक्ति का सम्मान करने पर पार्टी संगठन के प्रति आभार प्रकट कर रहे हैं पूर्व में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे ठाकुर चंदन सिंह ने कहा कि इस बार खानपुर विधानसभा में जो परिवर्तन हुआ है उसके सुखद परिणाम निकलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस बार महिला शक्ति को टिकट देकर महिलाओं का सम्मान किया है ! वहीं दूसरी ओर भाजपा के पदाधिकारी संजय सैनी ,सुनील सैनी ,मंडल अध्यक्ष विकास पाल ,खानपुर मंडल से राहुल गोयल ,सुधीर विश्वकर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे चरण सिंह चौहान
आदि ने भाजपा प्रत्याशी रानी देवयानी सिंह से मुलाकात कर उनका स्वागत किया।

By DTI