हरिद्वार गगन नामदेव ।आज बिलकेश्वर कॉलोनी स्थित भवन में एक बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नगर विधायक मदन कौशिक के प्रतिनिधि/अनुज मुकेश कौशिक ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र अरोड़ा का पटका पहना कर भाजपा में अभिनंदन व स्वागत किया। इससे पूर्व महेंद्र अरोड़ा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे।

स्वागत करते हुए मुकेश कौशिक ने कहा कि महेंद्र अरोड़ा को भाजपा संगठन में उचित दायित्व दिया जाएगा तथा हमें विश्वास है कि महेंद्र अरोड़ा वर्तमान विधानसभा चुनाव में भाजपा में अपना दायित्व निभाएंगे एवम हरिद्वार विधानसभा से मदन कौशिक को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिला कर कार्य करेंगे। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद एवं शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल बृजवासी, पार्षद विनीत जॉली, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र चड्डा, राजकुमार अरोड़ा, शिखर पालीवाल आदि अनेक भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे!

By DTI