हरिद्वार,गगन नामदेव।आज मोती बाजार,नींबू घेर, सब्जी मंडी चौक आदि बाजारों में वरिष्ठ भाजपा नेता किशन बजाज के नेतृत्व में हरिद्वार भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक के पुत्र आयुष कौशिक ने जनसंपर्क कर भाजपा के प्रचार में बढ़त बना ली है। आज आयुष कौशिक ने हरिद्वार के मुख्य बाजारों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पिता भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक को भारी मतों से जिताकर पांचवी बार विधायक बनाने के लिए आशीर्वाद लिया ।

बाजारों में जनसंपर्क के दौरान हर जगह भाजपा के लिए लोगों में उत्साह देखते ही बनता था।
इस अवसर पर आयुष कौशिक ने कहा कि मेरे पिता मदन कौशिक हमेशा से ही व्यापारियों के आशीर्वाद से जीतते आए हैं, विकास का दूसरा नाम मदन कौशिक है। विरोधी दल भले ही कुछ भी कहे लेकिन भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने हरिद्वार में विकास कार्यों को नयी गति दी है। यही वजह है कि वे हर दिल अजीज हैं, इतना भारी समर्थन और प्यार जो मुझे मिल रहा है इसे देखते हुए मैं विश्वास से कह सकता हूँ इस बार भी सभी व्यापारियों,सर्वसमाज संकल्प और समर्थन के साथ उनकी ऐतिहासिक जीत का हिस्सेदार बनने जा रहा है।


ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है। कहा कि उन्होने हरिद्वार के विकास के लिए सतत संघर्ष किया है और यह लोगों के उनके प्रति विश्वास और प्यार से ही संभव हुआ है। कहा कि हरिद्वार के निवासियों के लिए मेडिकल कालेज और बड़े अस्पताल का सपना भी पूरा हो गया है। कहा कि हरिद्वार के लोगो के दीर्घकालिक हितों को देखते हुए उनका लक्ष्य हरिद्वार में धार्मिक पर्यटन को गति देना है। कई योजनाओं के माध्यम से इसके लिए वे सतत प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर युवा भाजपा नेता आदित्य झा ,गौरव भारद्वाज, राजेश जोशी,सन्नी पंवार, आकाश अक्कू,गौरव शर्मा, विजय शर्मा, नवीन कुमार ,वासु पाराशर,अजय पंडित,पारस अग्रवाल ,अमित कुमार, अतुल कश्यप ,अंशुल, अर्जुन कश्यप, दीपू अग्रवाल, हरिकुमार, अक्षत शर्मा, अक्षय ,दर्पण ,दीपक, महेश तोमर, अमित बंसल आदि उपस्थित रहे !

