हरिद्वार,गगन नामदेव।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य हरिद्वार के एक बड़े होटल में हुई वैश्य समाज की बैठक में सर्व सम्मति से फैसला लिया गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज कांग्रेस पार्टी का विरोध करेगा। बैठक में समाज के सभी समान्नित लोगों ने जमकर कांग्रेस पार्टी के ख़िलाफ़ बयानबाज़ी कर अपना विरोध दर्ज कराया। बैठक में मौजूद एक नेता की माने तो राज्य स्थापना के बाद से ही कांग्रेस पार्टी का रुख़ वैश्य समाज के ख़िलाफ़ रहा है और इस बार भी कांग्रेस पार्टी ने हरिद्वार ज़िले में एक भी टिकट वैश्य समाज को ना देकर यह संदेश दे दिया है कि कांग्रेस पार्टी वैश्य समाज की हितैषी नही है

जबकि भाजपा ने लक्सर से संजय गुप्ता को दोबारा टिकट देकर यह संदेश दिया है कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है और सर्व समाज को साथ लेकर चलती है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वैश्य समाज हर सीट पर कांग्रेस पार्टी का विरोध करेगी और आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करने का निर्णय लिया गया।


पिछले विधानसभा चुनाव की भी बात करे तो कांग्रेस पार्टी ने केवल दिवंगत वरिष्ठ नेता अम्बरीश कुमार को टिकट दिया था वो भी रानीपुर विधानसभा पर जो समीकरण के हिसाब से वैश्यों के लिए एक कमज़ोर सीट है वही भाजपा ने पिछली बार भी लक्सर से संजय गुप्ता को टिकट दिया था जो अच्छे वोटों से जीते भी थे। सूत्रों की माने तो पंजाबी समाज में भी काफ़ी रोष है और बहुत जल्द पंजाबी समाज भी बैठक कर कोई बड़ा फैलसा ले सकता है क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने पंजाबी समाज की भी उपेक्षा कर इस बार चुनाव में एक भी पंजाबी को विधानसभा का टिकट नही दिया है।
इस बैठक में पराग गुप्ता, अशोक अग्रवाल, सुनींल अग्रवाल गुड्डू,डॉ विशाल गर्ग,कमल बृजवासी, संजय अग्रवाल, नामित गोयल,अंकित गोयल, सौरव गुप्ता,आनंद बंसल, राजकुमार गुप्ता आदि अनेक वैश्य समाज के लोग शामिल रहें ।

By DTI