हरिद्वार,गगन नामदेव। हरिद्वार का दिल कहे जाने वाले मोती बाजार वार्ड नंबर 8 मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की कार्यशैली एवं भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजयुमो सप्त ऋषि मंडल के महामंत्री कमल गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ युवा कार्यकर्ता तुषार अरोड़ा, रिशु नैथानी, ध्रुव अग्रवाल कुणाल मदान ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है।इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने युवाओं को माला, पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई और भाजपा परिवार में उनका स्वागत करते हुए कहा कि युवा साथी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीतियों से प्रभावित होकर प्रत्येक दिन भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

युवा साथी कांग्रेस की मानसिकता को पहचान चुके हैं और अब राष्ट्रवाद के साथ देश के प्रधानमंत्री और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम रहे कांग्रेस केवल परिवारवाद का को बढ़ावा देती है परंतु भाजपा सर्व समाज को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। इस मौके पर भाजपा युवा महामंत्री कमल गुप्ता, जिला महामंत्री विकास तिवारी ,संजय अग्रवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष चंद्र ,विधानसभा पूर्णकालिक विस्तारक नवीन झा ,महामंत्री तरुण नैय्यर, डॉ विशाल गर्ग ,शिखर पालीवाल, आदित्य झा,संजय त्रिवाल आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

By DTI