हरिद्वार,गगन नामदेव।महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड के नेतृत्व में भारी बारिश में भी महिला कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक के लिए वोट मांगे, अन्नू कक्कड भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में पहुंची। जहां उन्होंने डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा के प्रत्याशी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के लिए वोट मांगे। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से राष्ट्र और समाज स्मृद्ध और खुशहाल हो रहा है।

भाजपा शासन में महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा बढ़ी है। महिला सशक्तिकरण हर परिवार में खुशहाली आ रही। जिस तरह से पूर्व में पेरेंट्स अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे। वही भाजपा शासन में अब वह स्थिति नहीं है । भाजपा सरकार का महिलाओं की सुरक्षा सम्मान के साथ ही उन्हें स्वावलंबी बनाने पर जोर रहा है।प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की चुनाव में विशेष भूमिका है और घर-घर जाकर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने का कार्य किया है। इसीलिए आज पूरे प्रदेश सहित हरिद्वार में भाजपा चुनाव में काफी आगे निकल चुकी है। चुनावी राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है। प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक को सभी वर्ग का उत्साह जनक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष की हर संभव कोशिश रहती है कि उनके पास आने वाला कोई भी पार्टी का कार्यकर्ता निराश न होकर जाए ,हमेशा से यही प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक समाज सेवा हो जरूरतमंदों की अधिक से अधिक मदद की जाए। उन्हें कहा है कि कोरोना संकट काल में भाजपा महिला मोर्चा व भाजपा के अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर जन सेवा की है। आज इसीलिए आम व्यक्ति भाजपा के साथ खड़ा नजर आ रहा है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से सभी खुश है और यह बात प्रत्येक व्यक्ति के जेहन में बैठ चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही राष्ट्र और समाज को मजबूत कर सकते हैं वह पूरी तरह से राष्ट्र और समाज के लिए जी भी रहे हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाली भाजपा महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों सदस्यों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाए।

By DTI