हरिद्वार,गगन नामदेव। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने उत्तरी हरिद्वार में राजीव गिरी के आवास पर गोस्वामी गिरी समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में गिरी समाज की पूर्ण आस्था है जिसका भारतीय जनता पार्टी स्वागत और सत्कार करती है हरिद्वार का ही नहीं अपितु भारतवर्ष का गोस्वामी गिरी समाज भाजपा को समर्पित रहता है भाजपा ने हमेशा गिरी समाज का सम्मान रखा है।

भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर राकेश गिरी सम्मानित किया है। मदन कौशिक ने कहा कि 50 साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने भीमगोडा गोसाई गली के लिए कुछ नहीं किया जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकाल में गुसाई गली की बिजली, पानी, सड़क और सिवरेज की समस्या को समाप्त करने का काम किया है। भीमगोडा गुसाईं गली में राजीव गिरी के आवास पर गिरी समाज के कई दर्जन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का भव्य स्वागत किया ।

इस मौके पर पार्षद अनिल वशिष्ठ, राजगुरु गिरी, राम रखा गिरी, धर्म देव गिरी, वीरेंद्र गिरी हरि, शंकर गिरी , कुलदीप गिरी , संजीव गिरी , अनेकपाल गिरी, रामकिशोर गिरी , गुलशन गिरी, मुसद्दीलाल गिरी पंकज गिरी, गौरव गिरी, मोनी गिरी, प्रमोद गिरी, राजीव गिरी, रोहित गिरी विनीत गिरी, विशाल गिरी, सिद्धू गिरी कमल गुप्ता ,बबलू ठाकुर ,विनय शर्मा पंकजगिरी, लव कुश, उमा गिरी, सचिन गिरी, देवदत्त गिरी, पुष्पा गिरी, मालती गिरी, सुनीता गिरी ,आरती गिरी, दिव्यांशी, स्वाति गिरी, भावना गिरी, सोनू गिरी, टोनी गिरि, संजीव गिरी सहित कई दर्जन आदि लोग उपस्थित रहे।

By DTI