सेलाकुई राहुल पुंडीर। सेलाकुई के गणेश विहार में आज सेवा भारती कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सुद्दोवाला और झांझरा में सेवा भारती संस्थान खोलने की बात रखी गई जिसके चलते सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने विचार रखकर सेवा भारती संस्थान खोलने पर जोर दिया गया इस मौके पर संस्था के सभी पदाधिकारियों को चुना गया और अपनी अपनी जिम्मेदारी दी गई कार्यकर्ताओं ने कहा नर सेवा ही नारायण की सेवा है।

जिसके चलते सेवा भारती सेलाकुई नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता सेलाकुई नगर मंत्री मनोज शर्मा, सेवा भारती मंडल नगर कार्यकारिणी श्रीमती ममता त्यागी अध्यक्ष मंत्री श्रीमती अनीता डंगवाल, सेवा भारती मंडल कार्यकारिणी खंड सहसपुर अध्यक्ष श्रीमती सरिता भंडारी झांझरा, सेवा भारती मंडल गणेश विहार सेलाकुई अध्यक्षता श्रीमती वाला देवी, आदि को पद देकर घोषणा की गई इस मौके पर सेवा भारती से रविंदर रमोला, अशोक महावर, परवीन अग्रवाल,अशोक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

By DTI