हरिद्वार गगन नामदेव ।उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार के अपर रोड़ बाजार में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक के लिए वोट मांगे और उनको भारी मतों से जिताने की अपील की तत्पश्चात हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर मां गंगा का पूजन आरती कर देश में सुख शांति की कामना करते हुए विकास के नाम पर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का संदेश दिया।

इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक मौजूद रहे।चुनाव के अंतिम दौर में गृह मंत्री अमित शाह हेलीपैड से सीधे रानीपुर मोड, ऋषिकुल तिराहा, बाल्मीकि चौक होते हुए काफिले के साथ हर की पैड़ी क्षेत्र अपर रोड़ पहुंचे। अमित शाह के काफिले का हरिद्वार के मुख्य चौराहे पर भाजपा पधाधिकारियो व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

शाह ने हर की पैड़ी क्षेत्र में व्यापारियों से दुकानों पर पहुंचकर जनसंपर्क किया और विकास के नाम पर भाजपा के लिए मतदान की अपील की। अमित शाह ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पहुंचकर मां गंगा का पूजन किया। इस अवसर पर गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, स्वागत सचिव सिद्धार्थ चक्रपाणि ने अमित शाह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ,अनिल पुरी,मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी,राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, अनिल कुमार कुमार,व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल बृजवासी, पार्षद दल के उप नेता अनिरुद्ध भाटी, विनीत जोली, राजेश शर्मा ,सचिन बेनीवाल, हरजीत सिंह ,किशन बजाज,शिखर पालीवाल,अभिषेक गुप्ता, राजीव मदान, भोला शर्मा, आदित्य झा आदि अनेक सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By DTI