हरिद्वार गगन नामदेव। आज दिनांक 25 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड की एक वर्चुअल बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता उत्तराखंड ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने की एवं संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज पाल द्वारा किया गया अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने अपने ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को शाबाशी देते हुए उनकी प्रशंसा कर उनका मनोबल बढ़ाया ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारी जी तोड़कर मेहनत कर रहे हैं और ओबीसी समाज को सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्चुअल बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तराखंड के युवाओं के दिलों पर राज करने वाले युवा मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने समस्त उत्तराखंड के ओबीसी मोर्चे के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समाज के वरिष्ठ लोगों को धन्यवाद देते हुए बधाई दी और साथ ही यह घोषणा भी कर दी कि आने वाली 10 तारीख को उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज के लोगों ने अबकी बार पार्टी के लिए जी तोड़ कर मेहनत की है ।



उनकी मेहनत को देखते हुए उन्हें धन्यवाद एवं बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र से ओबीसी समाज के लिए अनेकों योजनाएं लागू हुई हैं और आगे भी अनेकों योजनाएं लागू की जाएंगी जिनको राज्यों में भी लागू किया जाएगा उन योजनाओं का लाभ समस्त ओबीसी समाज के वर्ग को मिलेगा सभा में मुख्य रूप से उपस्थित पवन भारद्वाज प्रदेश प्रभारी सोशल मीडिया उत्तराखंड, प्रदीप मौर्य प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड, किरण चौधरी प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड, वीर सिंह प्रदेश मंत्री उत्तराखंड ,अमित कुमार प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तराखंड, कंचन कश्यप प्रदेश मंत्री उत्तराखंड, प्रदीप पाल जिला अध्यक्ष हरिद्वार आदि वक्ताओं ने अपने अपने विचार रख मुख्यमंत्री धामी को बधाई दी चुनाव के बाद पहली बाहर हुई वर्चुअल बैठक में लगभग 100 की संख्या में लोगों ने भाग लिया !
