(परविंदर कौर) आए दिन विवादों में घिरे रहने वाले जालंधर के मशहूर जोशी अस्पताल के खिलाफ जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने जोशी हॉस्पिटल में अवैध बेसमेंट के निर्माण को लेकर मोर्चा खोल दिया विधायक अरोड़ा ने कहा कि वह अपने हलके में किसी भी अवैध इमारत का निर्माण नहीं होने देंगे और ना ही अवैध निर्माण करने वालों को बख्शा जाएगा आपको बता दें कि जालंधर के मशहूर जोशी हॉस्पिटल के मालिक मुकेश जोशी,उनकी पत्नी नीलम ओर बेटे अनुज जोशी के खिलाफ देर रात थाना दो की पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। पिछले कई दिनों से जोशी अस्पताल की अवैध बेसमेंट के कारण कई घरों की दीवारों पर दरारें आ गई थी जिसके बाद लोगों ने जोशी अस्पताल के खिलाफ मोर्चा खोला था पर काफ़ी देर तक इनके ख़िलाफ़ कोई कारवाई नहीं।

पहले तो नगर निगम के अधिकारियों पर जोशी अस्पताल की अवैध बेसमेंट की गाज गिर रही थी पर आख़िरकार पुलिस ने जोशी के मालिक पर उनकी पत्नी ओर बेटे व अज्ञात के खिलाफ धारा 447,427 IPC ओर सेक्शन 21 MINES के तहत मामला दर्ज किया है।

By DTI