देहरादून, डीटी आई न्यूज।गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहतभरी खबर है। उत्तराखंड में इस साल मानसून दस जून तक दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने बीते दिनों जारी अपनी रिपोर्ट में इसकी संभावना व्यक्त की है। गुरुवार को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया अमूमन उत्तराखंड में 21 जून के बाद मानसून दस्तक देता है। लेकिन, इस साल पड़ी भीषण गर्मी से मानसून समय से पहले पहुंचने की संभावना है।
उन्होंने बताया भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून की मौजूदा रफ्तार देखते हुए इस बार समय से 12 दिन पहले इसके पहुंचने की संभावना व्यक्त की है। बताया इससे पूर्व 15 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना थी। लेकिन, मौजूदा रफ्तार के कारण पांच दिन पहले मानसून सक्रिय होने का अनुमान है।

By DTI