पंजाब के चर्चित शहर जालंधर में आज़ एक अजीबो गरीब कांड हुआ है जिसे सुन कर और पढ़ कर आप भी हैरान हो जाएंगे। इतना ही नही यह अजीबो गरीब कांड किया भी किसी युवक ने नहीं बल्कि चार युवतियों ने है और वो भी एक युवक के साथ।(परविंदर कौर) मामला जालंधर शहर के लेदर-कॉम्प्लेक्स रोड का है जहां पर बीती दोपहर एक ऐसी घटना हुई जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। सुनसान सड़क पर एक गाड़ी रुकती है जिसमें चार लड़कियां मौजूद थीं। एक फैक्ट्री में काम करने वाले व्यक्ति के पास गाड़ी रोकी और उससे पता पूछा। इतनी ही देर में व्यक्ति को कुछ सुघांकर कार में डाला और ले गईं।

जब करीब सुबह के पहले पहर उसे छोड़ा गया तो उसकी कहानी बड़ी ही अजीब और जल्दी से विश्वास करने लायक नहीं थी लेकिन जिस यकीन के साथ यह व्यक्ति बता रहा था उससे लग रहा था कि ऐसा हुआ होगा।सूत्रो बताते है की घटना इतनी हैरान करने वाली है कि इस पूरी घटना को लेकर मीडिया में खबरें प्रकाशित हो सकती है।
पीड़ित व्यक्ति से 11 से 12 घंटे तक लड़कियों ने परेशान किया और अश्लील हरकतें की। इस व्यक्ति ने यहां तक कहां कि उसके साथ लगातार कुछ ऐसा किया गया जो अब तक अगवा की गई लड़कियों के साथ ही किया जाता रहा है। बेशक यह घटना जालंधर जैसे शहर में होने की संभावना नामात्र ही मानी जा सकती है लेकिन सूत्र बताते है की व्यक्ति ने अपनी पत्नी को इस घटना के बारे में पूरा विस्तार से बताया और उसकी पत्नी ने ही आकर फैक्ट्री में पति के साथ काम करने वालों से इसका जिक्र किया।

इस घटना का पता जब बाहर के कुछ लोगों को लगा तो तक यह बात पहुंची और बकायदा इस व्यक्ति ने पूरी घटना कैमरे के सामने बयां की। कैमरे के समक्ष इस व्यक्ति द्वारा बताई गई बातों को मानें तो चारों लड़कियों की उम्र करीब 22 से 23 साल के बीच थी और यह सभी कईं घंटो तक उसके साथ मनमानी करती रहीं।

जब वह अपनी हरकतों से थक गई तो उसे उसी सड़क पर तड़के करीब तीन बजे छोड़ गईं। फिलहाल व्यक्ति की तरफ से पुलिस को इस संंबंधी कोई शिकायत नहीं दी गई है।

By DTI