देहरादून, हर्षिता।: कोटगांव (जखोल) वार्ड 25 से 23 वर्षीय रवीना रावत ने जिला पंचायत सदस्य पद पर 2354 मतों से शानदार जीत दर्ज की।

पौड़ी गढ़वाल: कुई गांव से 22 वर्षीय साक्षी ने ग्राम प्रधान का चुनाव जीता। बीटेक पास साक्षी ने कहा कि गांव के विकास के लिए उनके पास ठोस योजनाएं हैं।

चमोली: सीएम धामी के गोद लिए आदर्श ग्राम सारकोट की 21 वर्षीय प्रियंका नेगी ग्राम प्रधान बनीं। प्रियंका ने राजनीति विज्ञान से ग्रेजुएशन किया है।


चर्चित चेहरे भी विजयी

बागेश्वर: मशहूर लोक कलाकार लक्ष्मण उर्फ लच्छू ने गड़खेत खेत से सदस्य क्षेत्र पंचायत की सीट जीती। सोशल मीडिया पर ‘पहाड़ी डांसर’ के नाम से मशहूर लच्छू की जीत ने चुनाव को रंगीन बना दिया।

चकराता: कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने बृनाड बास्तिल सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता।

रामनगर: भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पुत्रवधू श्वेता बिष्ट ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी नीमा नेगी को 61 वोटों से हराया।


कुछ बड़े नतीजे

बिगराबाग जिला पंचायत सीट – हीरा मुडेला लगभग 4000 वोटों से विजयी

खेतलसंडा मुस्ताजर – रोहन चंद ग्राम प्रधान बने

छिनकी – आईडी पांडे ग्राम प्रधान जीते

आलावर्ती ग्राम पंचायत – चंद्रकला रौतेला विजयी

श्रीपुर बिछुवा – दीपिका भट्ट प्रधान बनीं

भुड़ाई – लक्ष्मण सिंह राणा ग्राम प्रधान बने

क्षेत्र पंचायत सदस्य परिणाम

कुटरा – शरद राना

भुड़ाई – शरद राना

नौगवानाथ – कमलदीप राना

खेतलसंडा मुस्ताजर – सुनीता

श्रीपुर बिचवा – शांति देवी

नंदन बुंगला – जीते

खटीमा – दीपक फुलेरा


काउंटिंग अपडेट

ग्राम प्रधान: 7,499 में से 3,578 नतीजे घोषित

क्षेत्र पंचायत सदस्य: 2,974 में से 844 नतीजे घोषित

जिला पंचायत सदस्य: 358 में से 20 नतीजे घोषित


युवा जोश, सोशल मीडिया स्टार और राजनीतिक घरानों की नई पीढ़ी – इस बार के पंचायत चुनावों ने उत्तराखंड की राजनीति को नया रंग दे दिया है। 🌿

By DTI