खटीमा, हर्षिता।खटीमा में देर रात संदिग्ध पेय पदार्थ पीने दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें और संदिग्ध तरल पदार्थ भी बरामद किया है। फोरेंसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। 

जानकारी के अनुसार, देर रात खटीमा कोतवाल विजेंद्र शाह को कंजाबाग रोड पर शराब सेवन के बाद एक व्यक्ति की मृत्यु और दो अन्य लोगों गंभीर होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंजाबाग निवासी डिल्लू राणा (52 ) खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सत्रहमील निवासी प्रवेश राणा और मलकीत सिंह राणा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया।

By DTI