हरिद्वार | हर्षिता।: पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। चंद्राचार्य चौक पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, नारेबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की।
इस मौके पर प्रदेश के पंचायती राज, आयुष एवं आपदा मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह की सटीक रणनीति ने पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाई है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र ने कहा कि यह जनादेश विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का जवाब है। वहीं भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि इस जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल और मजबूत हुआ है।
कार्यक्रम में पार्षद राजेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी, पार्षद अनिल कुमार, मृदुल शास्त्री, सिंघल, मंजू रावत, सरोज जाखड़, राहुल शर्मा, गौरव भाटिया, पार्थ दुबे, करण वर्मा, सुनील सैनी, सिद्धार्थ कौशिक, निशा नौडियाल, गुलशन अरोड़ा, ए.वी. भारती, रविकांत शर्मा, मनोज शर्मा, निर्मल भट्ट, श्याम बाबू शर्मा, अशोक गिरी, पवन दबोड़ीया, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कटारिया, योगेंद्र पाल, रवि, अंकित रघुवंशी, सुभाष जांगिड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
