देहरादून: हर्षिता ।उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 12 और 13 मई को राज्य के कई हिस्सों, खासकर पर्वतीय जिलों में भारी बारिश और खराब मौसम की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से मौसम अपडेट देखकर ही यात्रा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम को देखते हुए यात्री अतिरिक्त सतर्कता बरतें और यात्रा के दौरान प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।


प्रशासन ने साफ कहा है कि यदि मौसम ज्यादा खराब हो तो श्रद्धालु यात्रा टालने पर भी विचार करें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बारिश के दौरान पहाड़ों में भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदी-नालों के उफान का खतरा बढ़ सकता है।
सरकार ने कहा है कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें।
