देहरादून हर्षिता।देहरादून के मैक्स अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने 91 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
उत्तराखंड के चौथे मुख्यमंत्री रहे बीसी खंडूड़ी दो बार राज्य के मुख्यमंत्री बने और साफ-सुथरी राजनीति के लिए पहचाने जाते थे। भारतीय सेना से मेजर जनरल के पद से रिटायर होने के बाद उन्होंने करीब 30 साल तक राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई।
उनके निधन की पुष्टि बेटी एवं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।
